सावन 2025 हिंदी कैलेंडर | Sawan 2025 Hindi Calendar

हर हर महादेव सभी शिव भक्तों को। सावन का पवित्र महीना आ गया है और इस महीने का महत्व बताने के लिए सनातन ज्ञान प्रस्तुत करता है सावन  2024 हिंदी कैलेंडर। इस साल सावन माह 22 जुलाई से 19 अगस्त तक है। सावन के इस महीने को श्रावण या श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू चंद्र कैलेंडर का पाँचवाँ महीना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे हिंदू परंपरा में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है, खासकर भगवान शिव की पूजा के लिए। सावन के दौरान, कई हिंदू व्रत रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और भगवान शिव को समर्पित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और समारोहों में भाग लेते हैं। आईये इस सावन  २०२४ के हिंदी कैलेंडर को पढ़ने से पहले इस माह के बारे  में और जानते है। 

सावन माह का महत्व | Sawan Maah ka mahatva

सावन माह का महत्त्व: हिंदू धर्म मे ये महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्यूंकि यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है। माना जाता है की इस महीने मे शिव जी की पूजा करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते है। 

सावन मे भोलेनाथ का जलाभिषेक करके दूध , दही, शहद , बेलपत्र,धतूरा , चंदन आदि अर्पित किया जाता है । इस माह मे हरियाली तीज, नाग पंचमी , रक्षाबंधन आदि त्योहार आते है । आइए इसके बारे मे और जानते है। 

कांवड़ यात्रा: भगवान शिव के भक्त, जिन्हें कांवरिया के नाम से जाना जाता है, शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए गंगा नदी से जल लाते हैं।

सावन के सोमवार: सावन सोमवार के नाम से जाने जाने वाले इन दिनों को उपवास और शिव पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

नाग पंचमी: साँपों की पूजा के लिए समर्पित एक त्यौहार, जो भगवान शिव से बहुत निकटता से जुड़े हैं।

रक्षा बंधन: भाई-बहनों के बीच के बंधन का जश्न मनाने वाला त्यौहार भी इसी महीने में आता है।

रुद्राभिषेक : भगवान शिव के प्रिय इस माह मे शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से विपदाओ से मुक्ति और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है ।

सावन को मानसून की बारिश के लिए भी जाना जाता है, जिसे भगवान  शिव का आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है और यह महीने के आध्यात्मिक माहौल को और भी बढ़ा देता है।

सावन 2025 हिंदी कैलेंडर | Sawan 2025 Hindi Calendar

और अब हम आगे बढ़ते है अपने सावन 2024 हिंदी कैलेंडर की शुरुआत करते है। 

  • सावन महीने की शुरुआत-    22 जुलाई 2024
  • सावन महीने का समापन-    19 अगस्त 2024 
  • सावन में शिव उपासना- 29 दिन
  • सावन शुभ संयोग-              72 वर्षो बाद सोमवार से सावन शुरू    
  • सावन सोमवार-                  इस वर्ष सावन में 5 सोमवार 
  • मंगला गौरी व्रत-                 4 मंगला गौरी व्रत

सावन सोमवार 2024 की तिथियां:

  • सावन का पहला सोमवार व्रत- 22 जुलाई 
  • सावन का दूसरा सोमवार व्रत- 29 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार व्रत- 05 अगस्त 
  • सावन का चौथा सोमवार व्रत-  12 अगस्त 
  • सावन का पांचवां सोमवार व्रत- 19 अगस्त
तिथिदिवसव्रत/त्योहार
22 जुलाई 2024सोमवारसावन का पहला सोमवार, महाकाल प्रथम सवारी
23 जुलाई 2024मंगलवारपहला मंगला गौरी व्रत, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती, चंद्रशेखर आजाद जयंती
24 जुलाई 2024बुधवारगजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
25 जुलाई 2024गुरुवारमौना पंचमी, नाग मरुस्थले
26 जुलाई 2024शुक्रवार
27 जुलाई 2024शनिवारकालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, पंचक शाम तक, पीपीजे अब्दुल कलाम पुण्‍यतिथि
28 जुलाई 2024रविवारउदयातिथि से कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29 जुलाई 2024सोमवारदूसरा सावन सोमवार व्रत, दूसरी महाकाल सवारी, गुरु हरकिशन जयंती
30 जुलाई 2024मंगलवारदूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024बुधवारकामिका एकादशी व्रत, उधमसिंह शहीदी दिवस
01 अगस्त 2024गुरुवारसावन प्रदोष व्रत, बाल गंगाधर तिलक पुण्‍यतिथि
02 अगस्त 2024शुक्रवारशिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
03 अगस्त 2024शनिवारडॉ. मैथिलीशरण गुप्त जयंती
04 अगस्त 2024रविवारहरियाली अमावस्या, स्वामी अखंडानंद सरस्वती जयंती
05 अगस्त 2024सोमवारतीसरा सावन सोमवार व्रत, तीसरी महाकाल सवारी, श्रावण शुक्ल एक
06 अगस्त 2024मंगलवारतीसरा मंगला गौरी व्रत, सिंधारा दोज, धर्मराज करपात्री महाराज जयंती
07 अगस्त 2024बुधवारस्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज, मधुश्रवा तीज, झूला प्रारंभ
08 अगस्त 2024गुरुवारविनायक चतुर्थी व्रत, दुर्गा गणपति व्रत
09 अगस्त 2024शुक्रवारनाग पंचमी, तक्षक पूजा, चरक जयंती, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन
10 अगस्त 2024शनिवारकल्कि अवतार पूजा
11 अगस्त 2024रविवारतुलसीदास जयंती, खुदीराम बोस शहीदी दिवस
12 अगस्त 2024सोमवारचौथा सावन सोमवार व्रत, चतुर्थ महाकाल सवारी, मासिक दुर्गाष्टमी, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
13 अगस्त 2024मंगलवारचौथा मंगला गौरी व्रत, वीर दुर्गादास जयंती
14 अगस्त 2024बुधवार
15 अगस्त 2024गुरुवारस्वतंत्रता दिवस, योगी अरविंद जयंती
16 अगस्त 2024शुक्रवारपुत्रदा एकादशी, पवित्रा एकादशी व्रत, रानी अवंतीबाई लोधी जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि
17 अगस्त 2024शनिवारसावन शनि प्रदोष व्रत, मदनलाल धींगरा शहीद दिवस
18 अगस्त 2024रविवार
19 अगस्त 2024सोमवारपांचवां सावन सोमवार व्रत, रक्षाबंधन, पांचवी महाकाल सवारी, लवकुश जयंती, संस्कृत दिवस, विश्‍व छायांकन दिवस
सावन 2024 हिंदी कैलेंडर

FAQs- सावन 2025 हिंदी कैलेंडर से जुड़े सवाल 

2024 में सावन का जल कब है?

इस साल सावन का जल २ अगस्त 2024 को पड़ रहा है। इसी दिन को शिवरात्रि भी कहा जा सकता है।

सावन 2024 का महीना इस बार क्यों है खास?

इस बार सावन महीना सोमवार से शुरू हो कर सोमवार को ही ख़तम हो रहा है। इस तरह से इस बार कुल 5  सोमवार इस सावन 2024  में पड़ेंगे।  ऐसा  पिछले ७२ वर्षो में पहली बार रह हो रहा है। 

सावन 2024 कब ख़त्म होगा?

इस बार का सावन 2024 की अंतिम  तिथि  है 19 अगस्त 2024।

सावन सोमवार का व्रत क्यों रखते है  ?

मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत जो भी सच्चे मन से रखता है और भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है उसको सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है ।

क्या सावन का व्रत कुंवारी लड़कियां भी कर सकती है ?

हां, धर्मगुरु के अनुसार सावन का व्रत लड़कियों को अवश्य करना चाहिए इससे मन चाहे वर की प्राप्ति होती है । देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप मे पाने के लिए इसी सावन सोमवार का व्रत किया था ।

क्या महिलाए भी सावन सोमवार का व्रत रख सकती है ?

हां,विवाहित महिलाएं सावन सोमवार का व्रत रख के भगवान शिव से असीम सुख समृद्धि और आखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करती है ।

मित्र को भी बताएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop
    Scroll to Top