नवरात्रि में लगाए जाने वाले चमत्कारी पौधे और उनके लाभ

शारदीय नवरात्रि 2024 का प्रारंभ इस साल रविवार 3 अक्टूबर से बृहस्पतिवार,12 अक्टूबर तक रहेगा । 9 दिन चलने वाले इन पवित्र दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की के जाती है।इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं, विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और देवी माँ से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।इस बार नवरात्रि पर कई अद्भुत संयोग बने हैं।भक्त मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए अलग-अलग उपायों को अपनाते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में तुलसी की तरह 5 चमत्कारी पौधों को लगाने से भी मां प्रसन्न होती हैं।ऐसा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक संकट भी खत्म हो जाता है। तो आइए जानते है नवरात्रि में लगाए जाने वाले चमत्कारी पौधे और उनके लाभ क्या होते है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1.तुलसी: 

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे मे देवी लक्ष्मी का वास होता है इसलिए, नवरात्रि में तुलसी का पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन दौलत की बरसात होती है।तुलसी का पौधा धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टियों से अत्यंत लाभकारी है। इसे घर में लगाने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है।

2.शंखपुष्पी: 

शंखपुष्पी का पौधा

तुलसी की तरह शंखपुष्पी का पौधा भी बेहद शुभ माना जाता है।नवरात्रि के शुभ दिनों में इसे लगाने से सुख समृद्धि का वास होता है।घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।इसके अलावा, मां दुर्गा भी प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देती हैं।शंखपुष्पी का पौधा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने, तनाव कम करने, स्मरण शक्ति बढ़ाने और शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इसका नियमित उपयोग मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक है।

3.केला: 

केले का पेड़

हिन्दू धर्म में पूजनीय पौधों में केला भी एक है।माना जाता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और श्रीहरि से मां लक्ष्मी का संबंध होता है।ऐसे में नवरात्रि के दिनों में केले का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में धन दौलत की कमी नहीं होती है।केला एक संपूर्ण पौधा है, जो धार्मिक, औषधीय, और पोषण संबंधी दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है। इसका फल, पत्ते, तना और फूल सभी उपयोगी हैं और इनसे शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। यह पौधा न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि पर्यावरण और धार्मिक कार्यों के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

4.शमी: 

शमी का पौधा

हिन्दू धर्म में शमी का पौधा भी बेहद शुभ माना जाता है।ऐसे में नवरात्रि के दौरान आप घर पर शमी का पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें।इसके साथ ही मां दुर्गा की पूजा करते समय शमी के पत्ते भी अर्पित करें। ऐसा करने से सभी तरह के संकट दूर होते हैं और ग्रह दोष शांत होते हैं।शमी का पौधा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके आयुर्वेदिक गुण भी बहुत लाभकारी हैं। यह पाचन, रक्तदाब, त्वचा स्वास्थ्य, और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। इसके नियमित उपयोग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

5. आंवला:

आंवला का पौधा

आंवला को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। नवरात्रि में इसे लगाने से न सिर्फ स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि यह भगवान विष्णु को भी प्रिय है, जिससे घर में शांति और समृद्धि का वास होता है।आंवला का पौधा न केवल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है, बल्कि धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसका नियमित उपयोग स्वास्थ्य में सुधार, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, और त्वचा और बालों की देखभाल के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, यह घर के आंगन में लगाने से धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त होते हैं।

निष्कर्ष:

नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह चमत्कारी पौधे लगाने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।नवरात्रि के दौरान इन पौधों को लगाने से धार्मिक, मानसिक, शारीरिक, और पर्यावरणीय लाभ मिलते हैं। ये पौधे न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य भी लाते हैं।

मित्र को भी बताएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop
    Scroll to Top